झारखंड

झारखंड में बारिश से दिलाई गर्मी से राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Renuka Sahu
30 Aug 2022 1:21 AM GMT
Rain brought relief from heat in Jharkhand, know how the weather will be today
x

फाइल फोटो 

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को बारिश हुई। दिन में दोपहर बाद बादल घने हुए और बारिश हुई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को बारिश हुई। दिन में दोपहर बाद बादल घने हुए और बारिश हुई। शाम 5.30 बजे तक रांची में 23 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। तापमान का पारा तीन डिग्री नीचे गिरा। यहां अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पूरे राज्य में सबसे कम 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त को भी बारिश जोर पकड़ सकता है। रांची में एक जून से अब तक 759.6 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य वर्षापात है और औसत से केवल 6 फीसदी कम है। जबकि राज्य में यह सामान्य से 26 फीसदी कम है। राज्य में सामान्य 786.5 मिमी की तुलना में 581.3 मिमी बारिश हुई है। राज्य के पूर्वोत्तर भाग में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन कायम है। इससे राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान धनबाद के पपुनकी में सबसे अधिक 114.4 मिमी बारिश हुई।
तालाब बनीं राजधानी की कई सड़कें
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। उधर, सोमवार की बारिश से राजधानी में सोमवार को हुई हल्की बारिश में राजधानी की कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सबसे बुरी हालात रांची रेलवे स्टेशन रोड की हुई। यहां बीते कुछ दिनों से बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जा रही है। इससे राहगीरों को परेशानी हुई।
Next Story