झारखंड

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, आज झारखंड विधानसभा में 81 विधायक डालेंगे वोट, सुबह 10 बजे से शुरू होगी वोटिंग

Renuka Sahu
18 July 2022 3:13 AM GMT
Preparations complete for Presidential election, today 81 MLAs will cast their vote in Jharkhand Assembly, voting will start from 10 am
x

फाइल फोटो 

राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। झारखंड विधानसभा में मतदान केंद्र बनाया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। झारखंड विधानसभा में मतदान केंद्र बनाया गया है। राज्य के सभी 81 निर्वाचित विधायक अपना वोट डाल सकेंगे। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू तथा विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि चुनाव पूरी तरह गुप्त मतदान प्रक्रिया के तहत होगा। किसी भी विधायक को अपना मत सार्वजनिक नहीं करना है। चुनाव आयोग की ओर से दिए गये विशेष पेन से ही मतदान पत्र पर चिन्ह लगाकर वोटिंग करनी है। किसी भी विधायक को अपना पेन या मोबाइल लेकर मतदान केंद्र तथा बैलेट बॉक्स तक जाने की इजाजत नहीं है। यह सब बाहर छोड़कर आना होगा।
ऑब्जर्वर राजेंद्र कुमार पहुंचे रांची
राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से ऑब्जर्वर के रूप में राजेंद्र कुमार रविवार को रांची पहुंचे। पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान वे यहां मौजूद रहेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग होगी। मतदान के बाद 19 जुलाई को बैलेट बॉक्स सील होकर हवाई जहाज से दिल्ली भेजा जायेगा। के रवि कुमार ने बताया कि आयोग की सूचना के मुताबिक रांची में झारखंड के सभी विधायक ही वोट करेंगे। यहां के सांसद दिल्ली में वोट करेंगे। वैसे अंतिम समय में कोई सूचना आ जाये तो अलग बात है।
जावेद हैदर हैं सहायक निर्वाची पदाधिकारी
चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव जावेद हैदर को सहायक निर्वाची पदाधिकारी (1) तथा संयुक्त सचिव राम निवास दास को सहायक निर्वाची पदाधिकारी (2) बनाया है। ऑब्जर्वर की देख-रेख में दोनों सहायक निर्वाची पदाधिकारी पूरी चुनावी प्रक्रिया संपन्न करायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार पूरे चुनाव के दौरान मौजूद रहेंगे।
Next Story