
x
Ranchi रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग ने रांची और खूंटी जिले के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
मौसम विभाग ने पश्चिमी सिंहभूम के लिए भी अलर्ट जारी किया है. जिले के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है.
सरायकेला-खरसावां की बात करें तो यहां भी अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
TagsRanchi जिलोंतेज बारिश संभावनाअलर्ट जारीRanchi districtspossibility of heavy rainalert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





