झारखंड

Palamu में प्रेम प्रसंग को लेकर पुलिस जवान को गोली मारी, ससुराल के बाहर हुई वारदात, जांच जारी

Gulabi Jagat
3 May 2026 10:32 PM IST
Palamu में प्रेम प्रसंग को लेकर पुलिस जवान को गोली मारी, ससुराल के बाहर हुई वारदात, जांच जारी
x

Palamu: झारखंड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के कौड़िया में रविवार देर शाम एक पुलिस जवान को गोली मार दी गई। यह घटना कथित तौर पर प्रेम संबंध से जुड़े विवाद के चलते हुई बताई जा रही है। घायल जवान की पहचान पवन सिंह के रूप में हुई है, जो लातेहार जिले के चंदवा थाना में तैनात हैं। वह अपने ससुराल कौड़िया आए हुए थे, तभी यह हमला हुआ। जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक ससुराल के बाहर खड़ी की, तभी आरोपी शिक्षक और उसके साथी पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली पवन सिंह के बांह में लगी, जिसके बाद उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव रंजन और सदर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा पाया गया है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Story