झारखंड

हर्रम से पहले Ranchi में पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी बढ़ाई गई

Gulabi Jagat
25 Jun 2026 7:30 PM IST
हर्रम से पहले Ranchi में पुलिस का फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी बढ़ाई गई
x

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में मुहर्रम पर्व को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी 26 तारीख को मुहर्रम मनाया जाएगा, जबकि 27 तारीख को रांची में मुख्य जुलूस निकलेगा। एसपी सिटी रांची पारस राणा ने कहा कि हर त्योहार से पहले की तरह इस बार भी फ्लैग मार्च निकाला गया है ताकि लोगों में विश्वास पैदा हो और सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर के गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही ड्रोन कैमरों की मदद से संवेदनशील इलाकों की निगरानी भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकना है। अधिकारियों ने साफ किया कि यदि कोई भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story