झारखंड

पीएम मोदी का झारखंड दौरा आज

Sarita
28 May 2024 11:52 AM IST
पीएम मोदी का झारखंड दौरा आज
x

रांची : लोकसभा चुनाव में छठे चरण तक का मतदान संपन्न हो चुका है अब सिर्फ सातवें चरण का मतदान बाकी रह गया है. सातवें चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी एक बार फिर से झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. वे 28 मई को दुमका लोकसभा क्षेत्र आएंगे. जहां एक चुनावी जनसभा को वे संबोधित करेंगे.

बता दें, 1 जून को देश के सातवें और झारखंड में चौथे चरण का मतदान होगा. चौथे चरण में झारखंड के तीन लोकसभा सीट (गोड्डा, दुमका और राजमहल) में मतदान होगा. इसे लेकर राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. ऐसे में तमाम पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है. इसी बीच पीएम मोदी आज सानी 28 मई को झारखंड के दुमका पहुंचेंगे जहां वे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड में 6 चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं.
दुमका के हवाई अड्डा परिसर में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है. यहां पीएम मोदी दुमका लोकसभा सीट से एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान जनसभा में पीएम मोदी के साथ बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ गोड्डा और राजमहल से बीजेपी प्रत्याशी भी सभा में मौजूद रहेंगे.


Next Story