झारखंड

गर्मी और गर्म हवाओं से लोग हुए बेहाल, भीषण लू की चपेट में झारखंड, येलो अलर्ट जारी

Renuka Sahu
3 April 2022 2:45 AM GMT
गर्मी और गर्म हवाओं से लोग हुए बेहाल, भीषण लू की चपेट में झारखंड, येलो अलर्ट जारी
x

फाइल फोटो 

गरम पछुआ हवा के बहाव से झारखंड में लोग गर्मी से अभी ही बेहाल होने लगे हैं। राज्य के कई इलाके भीषण लू की चपेट में हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गरम पछुआ हवा के बहाव से झारखंड में लोग गर्मी से अभी ही बेहाल होने लगे हैं। राज्य के कई इलाके भीषण लू की चपेट में हैं। हाल यह है कि सूबे के सात जिलों में शनिवार को पारा 40 डिग्री के पार चला गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान 43.4 पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। इस वजह से आम लोगों की परेशानी बहुत बढ़ गयी है।

येलो अलर्ट जारी
वहीं अगले दो दिनों तक गढ़वा, डालटनगंज, लातेहार, चतरा, सिमडेगा और गिरिडीह में हीट वेब चलेगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही संताल व कोयलांचल इलाके में आज रविवार शाम से बादल छा सकते हैं। बादल छाने के बाद बारिश नहीं हुई तो परेशानी और ज्यादा बढ़ेगी।
इन जिलों में आंशिक बादल
धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज और गिरिडीह में साइक्लोनिक सरकुलेशन के प्रभाव से कुछ स्थान पर आंशिक बादल छाने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अन्य इलाके में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिक एससी मंडल कहते हैं कि झारखंड में पलामू के रास्ते गरम पछुआ हवा का बहाव हो रहा है। पलामू और आसपास के इलाकों में गर्मी का असर अधिक है।
Next Story