झारखंड

पटमदा : ओगाढ़ा पुल के नीचे गिरा अनियंत्रित वाहन, चालक घायल

Sarita
26 Sept 2022 10:28 AM IST
Patamda: Uncontrolled vehicle fell under Ogadha bridge, driver injured
x

न्यूज़  क्रेडिट :  lagatar.in

पटमदा थाना क्षेत्र के टाटा कटीन मुख्य सड़क के किनारे ओगाढ़ा के पास अहले सुबह अनियंत्रित वाहन पुल के नीचे धान के खेत में जा गिरा.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पटमदा थाना क्षेत्र के टाटा कटीन मुख्य सड़क के किनारे ओगाढ़ा के पास अहले सुबह अनियंत्रित वाहन पुल के नीचे धान के खेत में जा गिरा. घटना में वाहन सीधे पलट जाने से चालक के सिर और पैर में चोट लगी है. वहीं, सुबह में मॉर्निंग वाक पर जाने वाले कई लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे पटमदा पुलिस के एसआई मनोज कुमार गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल को इलाज के लिए भर्ती करवाया.

घटना की जानकारी देते हुए पटमदा थाना के अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त पार्सल वैन बंगाल से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. इस दौरान झपकी लगने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल के नीचे जा गिरी. घायल चालक उमेश चंद्र महतो सिल्ली के घाघरा गांव का रहने वाला है.
Next Story