झारखंड

Palamu: अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

Tara Tandi
3 Jun 2025 2:30 PM IST
Palamu: अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
x
Palamu पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के भकासी गांव में पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और करण कुमार के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने गयी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, दो आठ एमएम का जिंदा कारतूस और एक वन प्लस स्मार्ट फोन भी बरामद किए हैं. आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.
Next Story