झारखंड
Palamu: ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी
Tara Tandi
3 Oct 2025 6:59 PM IST

x
Palamu पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर सूठा गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूपा देवी के रूप में हुई है, जिसने 2021 में चैनपुर निवासी सूरज कुमार ठाकुर से प्रेम विवाह किया था.
मिली जानकारी के अनुसार, रूपा ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया था. आनन-फानन में परिजन उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उसे तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
रूपा की मां तेतरी देवी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों पर ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. उसके साथ मारपीट भी किया जाता था. इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया.
तेतरी देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने रूपा के ससुर सत्यनारायण चौधरी, सास सरिता देवी, पति सूरज कुमार ठाकुर, देवर चंद्रशेखर कुमार और रिश्ते में ममेरी बहन गोतनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
TagsPalamu ससुराल प्रताड़नातंग आकर विवाहिता खुदकुशीIn-laws torture in Palamumarried womancommits suicide due to harassmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





