
x
Medininagar मेदिनीनगर : मेदिनीनगर स्थित रेड़मा कचहरी रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग घायल हो गया. घायल की पहचान नंदू राम (60 वर्ष) के रूप में हुई. वह नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के ठकुराई दिदरी गांव का रहने वाला है. उसके सिर, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट है. उसका इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है.
घटना दोपहर करीब 12:30 बजे उस समय हुई जब वह ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन पार कर रहा था. वह इलाज के लिए अस्पताल जा रहा था. प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक बुजुर्ग को रेलवे लाइन पार करते वक्त ट्रेन की तरफ ध्यान नहीं गया और ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी मिलने पर टीओपी तीन पुलिस व जीआरपी थाना प्रभारी सतीश पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल व्यक्ति को ऑटो से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
TagsPalamu ट्रेन चपेटआकर बुजुर्ग घायलPalamu train accidentelderly man injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





