भारत
'हम तुम्हारा काम तमाम करेंगे'...सिंगर को जान से मारने की धमकी के बाद मची खलबली
jantaserishta.com
21 Aug 2025 4:14 PM IST

x
फाइल फोटो
मचा हड़कंप.
चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी इटली के एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर दी गई है. मनकीरत ने तुरंत इसकी जानकारी पंजाब पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
धमकी भरे मैसेज में कहा गया है, "तैयार हो जाओ, तुम्हारा समय आ गया है. चाहे तुम्हारे पत्नी हो या तुम्हारा बच्चा, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हम तुम्हारा काम तमाम करेंगे. यह मत सोचो कि जिसने तुम्हें धमकी दी है, अगर तुम उसका मजाक बनाओगे तो उसे कैसा लगेगा. चलो बेटा, अब तुम्हारा क्या होगा."
शिकायत मिलने के बाद पंजाब पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी देने वाला शख्स कौन है और वह कहां से ऑपरेट कर रहा है. मनकीरत औलख को पहले भी कई बार गैंगस्टरों की तरफ से धमकियां मिल चुकी हैं.
बता दें कि पंजाब में सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के बाद मनकीरत औलख ने अपने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. मनकीरत को तब बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी. गैंगस्टर्स की तरफ से मनकीरत पर मूसेवाला की हत्या का आरोप लगाया गया था. गैंगस्टर दविंदर बंबिहा की तरफ से 2022 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया था. इसमें दावा किया गया था कि मूसेवाला की हत्या के पीछे सिंगर मनकीरत औलख का हाथ है. ये भी दावा किया गया था कि सभी गायकों से पैसे वसूलने के पीछे भी मनकीरत का ही हाथ है.
Tagsपंजाबी सिंगर मनकीरत औलखमनकीरत औलखमनकीरत औलख को धमकीPunjabi singer Mankirat AulakhMankirat Aulakhthreat to Mankirat Aulakh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





