झारखंड
पलामू : अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, बालू, छरी व मोरम लदे छह ट्रैक्टर और दो हाइवा ज़ब्त
Tara Tandi
18 Dec 2024 11:27 AM IST

x
Palamu पलामू : पलामू डीसी शशि रंजन के निर्देश पर सदर एसडीएम सुलोचना मीणा के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. सदर थाना और चैनपुर थाना क्षेत्र में लगातार 12 घंटे से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी अभियान के दौरान देर रात सदर सीओ अमरदीप बल्होत्रा ने सदर थाना क्षेत्र के चियांकी से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और तीन अवैध छरी लदे हाईवा जब्त किए हैं. वही चैनपुर सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने चैनपुर थाना क्षेत्र से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और दो अवैध मोरम लदे ट्रैक्टर को जब्त किए हैं. दोनों सीओ ने गाड़ी जब्त करते हुए अपने-अपने थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कार्रवाई से पलामू में अवैध खनन माफियाओं में डर बना हुआ है.
Tagsपलामू अवैध खननखिलाफ कार्रवाईबालूछरीमोरम लदे छह ट्रैक्टरदो हाइवा ज़ब्तPalamu: Action against illegal miningsix tractors loaded with sandgravel and murramtwo tippers seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





