भारत
प्ले स्कूल के मालिक ने लगाया टीचरों के वॉशरूम में हिडन कैमरा, गिरफ्तार
jantaserishta.com
18 Dec 2024 11:24 AM IST

x
यह स्कूल इसने माह अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया था.
नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी एक प्ले स्कूल का मालिक है और उसने अपने प्ले स्कूल में टीचरों के बाथरूम में एक हिडन कैमरा लगा रखा था। जिसकी शिकायत होने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। तब से यह फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने इसे अब गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना फेस 3 पर आईटी एक्ट में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी नवनिश सहाय, निवासी कंचनजंगा टावर कौशांबी गाजियाबाद का रहने वाला है। जिसको नोएडा के सेक्टर 70 से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने एक किराये की बिल्डिंग में एक प्ले स्कूल खोल रखा है। यह स्कूल इसने माह अप्रैल 2024 से प्रारंभ किया था। उसने एक कैमरा ऑनलाइन मंगवाया था। यह एक हिडन कैमरा था। जिसमें किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग नही होती थी लेकिन ये उसकी लाइव फीड देख सकता था। उस कैमरे को इसने बल्ब के होल्डर में लगवाकर दीवार पर लगा दिया था। इसलिए उसकी जानकारी गार्ड व अन्य किसी को नहीं थी। यह कैमरा टीचर्स के इस्तेमाल होने वाले वॉशरूम में लगा था।
दरअसल एक टीचर को इस मामले में शक हुआ और उन्होंने इसकी जांच पड़ताल की। उसके बाद उसने पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उन्हें बाथरूम से वह हिडन कैमरा मिल गया। पुलिस के आने के बाद से ही यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। उन्होंने इसे इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की सहायता से गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





