
x
Palamu पलामू: जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के भीतिहारा गांव मझलीघाट टोली निवासी देवनाथ राम के एकलौते पुत्र सतीश कुमार (20 वर्ष) की उज्जैन की कंपनी में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि सतीश पिछले माह ही काम करने उज्जैन गया था. गुरुवार को कंपनी के कॉन्ट्रैक्टर ने दूरभाष पर बताया कि सतीश की करंट लगने से मौत हो गई है.
इसके बाद सतीश के बहनोई वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. शव शनिवार को एम्बुलेंस से पैतृक गांव लाया गया. शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय कोयल नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
TagsPalamu उज्जैन युवककरंट मौतPalamu Ujjain youthelectric shock deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





