झारखंड
Pakur: फर्जी चालान के सहारे खनिजों की ढुलाई के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Tara Tandi
24 Jun 2025 5:45 PM IST

x
Pakur पाकुड़: पाकुड़ के माइंस इंस्पेक्टर ने फर्जी चालान के सहारे स्टोन चिप्स की ढुलाई के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पाकुड़ थाने में दर्ज प्राथमिकी में अरशद शेख, महबूब आलम और मकबूल शेख को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
माइंस इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया कि जांच के दौरान पियादापुर चेक पोस्ट पर स्टोन चिप्स लदे एक ट्रक को रोका गया. ड्राइवर से चालान “फार्म-डी” की मांग की गयी ताकि खनिज की वैधता की जांच की जा सके. ड्राइवर ने फार्म-डी दिया. इसके नंबर F93504782929/500 था. जांच में चालान फर्जी पाया गया. इसे राम नारायण सिंह स्टोन वर्क्स(सुनदरपहाड़ी)के नाम से जारी किया गया था.
जांच के दौरान जेम्स पोर्टल पर इस तरह के किसी डीलर के निबंधित होने की सूचना दर्ज नहीं पायी गयी. चालान की जांच पड़ताल के दौरान ट्रक का ड्राइवर भाग गया. चालान के फर्जी पाये जाने की घटना को देखते हुए माइंस इंस्पेक्टर ने इलाके में किसी संगठित गिरोह द्वारा फर्जी चालान बनाने और खनिजों की ढुलाई कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाये जाने की आशंका जतायी है. उन्होंने प्राथमिकी में इस तथ्य का उल्लेख किया है.
माइंस इंस्पेक्टर ने चालान फर्जी पाये जाने के बाद चिप्ल लदे ट्रक (WB45-4083) को जब्त कर थाना के हवाले कर दिया है. प्राथमिकी में फर्जी चालान बनाने वाले संगठित गिरोह का पता लगा कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है.
TagsPakur फर्जी चालानसहारे खनिजों ढुलाई आरोपप्राथमिकी दर्जPakur fake challanallegation of transporting minerals with the help of SaharFIR lodgedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





