झारखंड

अपार्टमेंट में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत, एक अन्य अस्पताल में भर्ती

Sarita
9 March 2024 11:46 AM IST
अपार्टमेंट में आग लगने से एक बुजुर्ग की मौत, एक अन्य अस्पताल में भर्ती
x
राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित पर्ल अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर तड़के आग लग गई.

रांची : राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित पर्ल अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर तड़के आग लग गई. अगलगी में अपार्टमेंट के मालिक जुलतन सुरीन उम्र 75 वर्ष की जलकर मौत हो गई. जबकि उनकी बहन जोलेन होरो (उम्र 80 वर्ष) बुरी तरह झुलस गई. आग लगने से इलाके में हड़कप मच गई.

आग लगने के पाछे की वजह अब तक पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन दल के राजेश कुमार और अविनाश कुमार ने आग की लपटों के बीच से झुलस चुकी महिला को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है.


Next Story