झारखंड

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, इन जिलों में आज से दो दिन बारिश की आशंका, जानिए- कब तक रहेगा असर

Renuka Sahu
10 Feb 2022 2:58 AM GMT
झारखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, इन जिलों में आज से दो दिन बारिश की आशंका, जानिए- कब तक रहेगा असर
x

फाइल फोटो 

झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट लिया है। राज्य के अधिकांश इलाके में बुधवार शाम से बादल छा गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट लिया है। राज्य के अधिकांश इलाके में बुधवार शाम से बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम के इस बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। तापमान में गिरावट से सर्दी फिर बढ़ जाएगी।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना
वर्तमान में उत्तर पूर्व राजस्थान में एक मौसम परिवर्तन का सर्कुलेशन बन रहा है। जिसका असर बुधवार दूसरी प्रहर से झारखंड के कई हिस्सों में दिखना शुरू हो गया। सुबह में धूप निकली, परंतु दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे। पूर्वानुमान है कि 10 फरवरी को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के अलावा मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ व दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। इस दौरान रांची समेत आसपास के इलाकों का 10 से 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 21-25 और न्यूनतम आठ से 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
रांची में देर रात बूंदाबांदी
मौसम का मिजाज बदलने के बाद रांची और आसपास के इलाकों में बुधवार की देर रात बूंदाबांदी भी हुई। यहां बारिश रात करीब डेढ़ बजे के बाद शुरू हुई। यहां गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश के आसार जताए गए हैं। उधर, मौसम विभाग की मानें तो 13 फरवरी को पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा हैं। जिसका असर 16 फरवरी को राज्य में पड़ेगा।
Next Story