झारखंड

एनडीए प्रत्याशी बीडी राम ने नामांकन पर्चा भरा

Sarita
24 April 2024 12:59 PM IST
एनडीए प्रत्याशी बीडी राम ने नामांकन पर्चा भरा
x
NDA के दो प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर लिया है.

रांची : NDA के दो प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर लिया है. भाजपा उम्मीदवार बीडी राम ने लोहरदगा लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा. इस मौके पर रविंद्र राय, सांसद आदित्य साहू, विधायक आलोक चौरसिया मौजूद रहे. नामांकन से पहले उन्होनें मां काली का आशीर्वाद लिया. और मां काली से जनता के आशीर्वाद की कामना की.

समीर उरांव भी आज करेंगे नामांकन
वहीं, भाजपा के लोहरदगा लोकसभा सीट के प्रत्याशी समीर उरांव भी आज नामांकन करेंगे. एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव गुमला समाहरणालय में नामांकन दाखिल करेंगे. भाजपा के प्रत्याशी समीर उरांव के समर्थन में गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल रांची एयरपोर्ट पहुंचे. उनके नामांकन के दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल एवं बाबूलाल मरांडी के अलावा कई दिग्गज शामिल होंगे. इस नामांकन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी की जाएगी.
वहीं, 25 अप्रैल यानी कल लोहरदगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनके नामांकन में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम के अलावा इंडी गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे.


Next Story