
x
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन को राहत के लिए इंतजार करना होगा. राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 15 जून को अगली सुनवाई होगी. मामले में पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें, राजकुमार पाहन को ईडी ने चार्जशीटेड आरोपी बनाया है. वहीं ईडी के चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया है. जिसके बाद से उसपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजकुमार पाहन ने 1 मई को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है.
मामला बड़ंगाई अंचल के अधीन 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले से जुड़ा है. जमीन घोटाला से जुड़े इसी मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार किया था. ईडी ने 30 मार्च को हेमंत सोरेन समेत 5 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है. चार्जशीट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़ंगाई अंचल के निलंबित उप राजस्व कर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन, आर्किटेक बिनोद सिंह और हिलिरियस कच्छप के नाम शामिल हैं. हालांकि चार्जशीट दाखिल होने के कुछ दिन बाद ही हिलिरियस कच्छप की मौत हो गई है.
Tagsजमीन घोटाला मामलेमूल रैयत राजकुमार पाहनईडीझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारLand Scam CaseNative Rayat Rajkumar PahanEDJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





