झारखंड

देश में 8.5 प्रतिशत से अधिक आदिवासियों को अब भी नहीं मिल रहा उनका अधिकार

Admin Delhi 1
11 Aug 2023 6:07 AM GMT
देश में 8.5 प्रतिशत से अधिक आदिवासियों को अब भी नहीं मिल रहा उनका अधिकार
x

धनबाद: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि देश में आदिवासियों की आबादी साढ़े आठ प्रतिशत से अधिक है, फिर भी उन्हें पूरा हक एवं अधिकार नहीं मिल पा रहा है। राजनीतिक दल के लोग सिर्फ वोट बैंक के रूप में आदिवासियों का इस्तेमाल करते हैं। वे सत्ता में आते ही आदिवासियों को भूल जाते हैं। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर गढ़वा में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव में मंत्री बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि झारखंड में झामुमो की सरकार आदिवासियों की पूरी तरह से हितैषी है। राज्य में आदिवासियों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका सीधा लाभ आदिवासी परिवार को मिल रहा है।

मंत्री ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार आदिवासियों, मूल वासियों एवं झारखंड वासियों के हित में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य में आदिवासियों, मूलवासियों को उनका पूरा हक एवं अधिकार मिले इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Next Story