
x
रांची Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में इस बार मानसन काफी कमज़ोर रहा हैं. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक का दबाव पूरे क्षेत्र में बन रहा हैं. मौसम की माने तो राजधानी रांची में आज और अगले दो दिन यानि 9,10 सितंबर को इसका असर पड़ सकता हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार (8 सितंबर) को कई जगहों पर भारी बारिश का आशका हैं.
रांची में एक या दो बार होगी वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और साथ ही एक-दो बार हलकी बारिश होने की संभावना हैं. आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड पर बने रहने की आशंका जताई जा रही हैं.
कमजोर रहा मानसन
जानकारी के अनुसार, इस बार झारखंड में मानसून काफी कमजोर रहा हैं. किसी भी इलाके में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश नहीं हुई हैं. अब तक में सबसे अधिक बारिश चतरा जिले के प्रतापपुर में हुई हैं. वहां लगभग 35.2 मिमी वर्षा हुई हैं. सबसे अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया है तो वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया हैं.
Tagsझारखंड में मानसून कमज़ोरजानें कहां हो सकती है बारिशझारखंड मौसम अपडेटमौसम विभागझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारMonsoon is weak in Jharkhandknow where it may rainJharkhand weather updateweather departmentJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





