झारखंड

मानसून ने दी झारखंड में दस्तक, रांची समेत इन जिलों में आज बारिश के आसार

Renuka Sahu
4 Jun 2022 2:24 AM GMT
Monsoon gave a knock in Jharkhand, rain is expected in these districts including Ranchi today
x

फाइल फोटो 

पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून की बारिश अच्छी रहने की संभावना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून की बारिश अच्छी रहने की संभावना है। 10 जून तक राज्य भर में मानसून का असर दिखने लगेगा। बेहतर मानसून से किसानों और किसानी को लाभ मिलेगा। पूर्वानुमान है कि औसत से ज्यादा बारिश होने की वजह से इस बार धान की फसल को समुचित लाभ होगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 जून के आसपास राज्य में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

अबकी बार राजधानी समेत राज्य के सभी हिस्सों में प्री-मानसून बारिश की शुरूआत मई माह से ही शुरू हो गई है। जिससे मई में पड़ने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से राजधानी समेत राज्य के पूर्वी और मध्य भाग में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है।
झारखंड में दिखने लगा प्री-मानसून का असर
झारखंड के सभी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की व कहीं कहीं तेज बारिश की सूचना प्राप्त हो रही है। मौसम विभाग ने भी जारी रिपोर्ट में कहा है कि अबकी बार मानसून का अच्छा असर देखने को मिलेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य रहेगा।
पिछले 24 के मौसम की बात करें तो सबसे अधिक बारिश पाकुड़ में 46.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 42.8 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ का दर्ज किया गया है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार आज राजधानी रांची समेत मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी के साथ साथ उत्तर पूर्वी यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन हिस्सों में 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने को ले येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Next Story