झारखंड

बोकारो का बच्चा Odisha से सुरक्षित मिला जाने ‘joyride’ पर कैसे पहुंचा

Saba Naaz
12 Jun 2026 6:15 PM IST
बोकारो का बच्चा Odisha से सुरक्षित मिला जाने ‘joyride’ पर कैसे पहुंचा
x

झारखड:बोकारो का लापता नाबालिग ओडिशा से मिला, अपहरण नहीं बल्कि घूमने निकला था

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र से 6 जून को ट्यूशन जाते समय लापता हुआ एक नाबालिग ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह कोई अपहरण का मामला नहीं था, बल्कि बालक अपनी मर्जी से घूमने के लिए घर से निकल गया था। बरामदगी के बाद जब उसे बोकारो लाया गया तो परिजनों ने राहत की सांस ली।

पुलिस जांच में पता चला कि बालक घर से निकलने के बाद बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से ट्रेन पकड़कर मूरी चला गया। कुछ समय बाद वह वापस बोकारो लौटा, लेकिन घर न जाकर फिर धनबाद की ट्रेन में बैठ गया। इसके बाद उसने कई ट्रेनें बदलते हुए बिहार के गया और अन्य स्थानों से होते हुए ओडिशा के पुरी तक का सफर तय किया। इस दौरान पुलिस की कई टीमों ने बोकारो, मूरी, धनबाद, चंद्रपुरा, गोमो और गया जैसे स्टेशनों पर उसकी तलाश की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नाथू सिंह मीणा, डीएसपी और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। टेक्निकल सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बालक की गतिविधियों का पता लगाया गया, जो जांच में सबसे अहम साबित हुआ। आखिरकार पुलिस ने पुरी से उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह सिर्फ घूमने के शौक में बिना बताए घर से निकल गया था। पुलिस ने इसे अपनी बड़ी सफलता बताया है और अभिभावकों से बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की है।

Next Story