झारखंड

आज ईडी दफ्तर में मंत्री आलमगीर आलम की फिर होगी पेशी

Sarita
15 May 2024 11:50 AM IST
आज ईडी दफ्तर में मंत्री आलमगीर आलम की फिर होगी पेशी
x
ईडी ने मंगलवार को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम करीब 9 घंटे पूछताछ की है. इस दौरान ईडी की पूछताछ पूरी नहीं हो सकी.

रांची : ईडी ने मंगलवार को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम करीब 9 घंटे पूछताछ की है. इस दौरान ईडी की पूछताछ पूरी नहीं हो सकी. इसलिए उन्हें ईडी ने उन्हें आ़ज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. कल ईडी ने आलमगीर आलम से उनके OSD रहे संजीव लाल और उसके सहायक के घर से बरामद हुए 32 करोड़ से अधिक कैश के मामले में पूछताछ की.

आलमगीर आलम को ईडी ने 12 मई को भेजा था समन
आलमगीर आलम को 12 मई को ईडी ने समन भेजकर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए 14 मई की सुबह 11 बजे आने को कहा था. साथ ही मंत्री को अपने साथ आय-व्यय और संपत्ति से संबंधित आवश्यक कागजात लेकर आने का भी निर्देश दिया है. मंत्री के पीएस संजीव लाल और सहायक जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रुपए की बरामदगी के मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने कांग्रेस नेता को समन जारी किया था.
इससे पहले ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव रहे संजीव लाल और उसके सहायक के घर से जब्त करोड़ रुपये को लेकर ED ने जांच के बाद खुलासा किया था. ED ने दावा किया था कि बरामद पैसा टेंडर घोटाला और मनी लाउंड्रिग से जुड़ा हुआ है. ED के अनुसार इस पूरे मामले में कई अधिकारी संलिप्त हैं और कई बड़े नेताओं का उन्हें संरक्षण प्राप्त है. फिलहाल संजीव लाल और जहांगीर आलम ईडी की रिमांड पर हैं.


Next Story