झारखंड

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, झारखंड में कुछ जगहों पर दो दिनों में भारी बारिश के आसार

Sarita
29 Jun 2022 8:27 AM IST
Meteorological Department issued yellow alert, heavy rain expected in two days at some places in Jharkhand
x

फाइल फोटो 

झारखंड में धीरे-धीरे स्थापित हो रहे मॉनसून की गतिविधि के बीच बुधवार व गुरुवार को उत्तरी व समीप के मध्य भाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में धीरे-धीरे स्थापित हो रहे मॉनसून की गतिविधि के बीच बुधवार व गुरुवार को उत्तरी व समीप के मध्य भाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। मौसम केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इन दो दिनों में राज्य में कुछ जगहों पर बादल गरजने और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक अभी पूर्वी से पश्चिमी भाग में टर्फ लाइन बना हुआ है, जो झारखंड से होकर गुजर रहा है। बताया गया कि टर्फ लाइन के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नम हवा का बहाव हो रहा है। मंगलवार को देर रात तक नम हवा के प्रभाव से झारखंड के कुछ इलाके में बरसने वाले बादलों का समूह मौजूद था। बताया गया कि इसी के प्रभाव से बुधवार और गुरुवार को संतालपरगना समेत पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पूर्वी इलाके एवं समीप के मध्य भाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं।
मंगलवार को इन जगहों पर हुई बारिश
इधर, मंगलवार को राज्य के हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहबगंज, गोड्डा, चतरा, मेदिनीनगर, लातेहार जिला में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा हुई।
Next Story