
x
फाइल फोटो
मनोहरपुर में शनिवार सुबह स्कूल जा रहे एक बच्चे को बाइक सवार ने धक्का मार दिया.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मनोहरपुर में शनिवार सुबह स्कूल जा रहे एक बच्चे को बाइक सवार ने धक्का मार दिया. इससे बच्चा घायल हो गया. बच्चे की सिर, दायें हाथ और पैर में चोटें आई है. घायल बच्चा 13 वर्षीय लक्ष्मण सुरिन मनोहरपुर मेदासाई गांव का रहने वाला है. वह मनोहरपुर संतअगस्तिन उच्च विद्यालय कक्षा सात का छात्र है.
सुबह साइकिल से जा रहा था स्कूल
सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था इसी क्रम में मनोहरपुर के धनवार पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार रमानदंन महतो ने छात्र को धक्का मार दिया. इससे छात्र घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से लक्ष्मण सुरीन को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने छात्र का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया.
Next Story





