झारखंड
Manoharpur : लापता युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
8 Aug 2025 5:15 PM IST

x
Manoharpur मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन गांव स्थित खेत में एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान उंधन गांव निवासी 16 वर्षीय युवक मंगल मुदी के रूप में की गई. बताया जाता है कि मंगलवार सुबह को मंगल मुदी मवेशी चराने निकला था, इसके बाद वो घर नहीं लौटा.
परिजनों ने बताया कि वो अक्सर यहां के रिश्तेदारों के घर बिना बताये चला जाता था, जिससे परिजनों को लगा की वह रिश्तेदारों के घर गया होगा. वहीं गुरुवार की सुबह गांव के समीप खेत में उसे मृत पाया गया.
परिजनों ने बताया कि वह मीरगी बीमारी से ग्रसित था, इसीलिए सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि खेत में उसे मीरगी का दौरा पड़ा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
TagsManoharpur लापता युवकखेत मिला शवजांच जुटी पुलिसManoharpur missing youthbody found in fieldpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





