झारखंड
Lohardaga: जेएफसी जवाखाड़ फुटबॉल प्रतियोगिता 10 सितंबर से शुरू होगी
Tara Tandi
6 Sept 2024 1:49 PM IST

x
Lohardaga लोहरदगा: पेशरार प्रखंड स्थित रोरद ग्राम पंचायत के मध्य विद्यालय जवाखाड़ में तीन दिवसीय जेएफसी जवाखाड़ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. स्कूल प्रांगण में स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता 10 सितंबर से शुरू होगी, जो 12 सितंबर तक चलेगी. आयोजन समिति के अमित, अलेक्स और इलियश ने इस संबंध में जानकारी दी. तीनों ने संयुक्त रूप से बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग लेगी. साथ ही समापन सह फाइनल प्रतियोगिता के दिन झारखंड आंदोलनकारी नेता सह पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत के छोटे भाई व झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार भगत बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. बताया कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए हर टीम को नामांकन शुल्क 1921 रूपये लगेगा. साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों के अलावा 8वें नंबर पर स्थान सुनिश्चित करने वाली सभी टीमों को मुख्य अतिथि अनिल कुमार भगत व अन्य अतिथि संयुक्त रूप से पुरस्कृत करेंगे.
TagsLohardaga जेएफसी जवाखाड़फुटबॉल प्रतियोगिता10 सितंबर शुरू होगीLohardaga JFC Jawakhadfootball competitionwill start on 10 Septemberजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





