झारखंड

Lohardaga: कुएं में मिला महिला समेत 3 बच्चों का शव

Tara Tandi
12 Sep 2024 11:33 AM GMT
Lohardaga: कुएं में मिला महिला समेत 3 बच्चों का शव
x
Lohardaga लोहरदगा: कुड़ू एवं कैरो थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके तान स्थित मकरा घाट के पास गुरुवार को कुएं में महिला समेत 3 बच्चों के शव मिले. शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतकों की पहचान हुदू निवासी फूलदेव उरांव की पत्नी उषा मुंडा के रूप में हुई है. मां के शव के साथ 7 वर्ष, 4 वर्ष व 1 वर्ष का बच्चा भी बंधा था. इस खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की जांच व अग्रतर कार्रवाई में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के हुदू निवासी फूलदेव मुंडा की पत्नी अपने बच्चों के साथ मंगलवार को मायके जाने के नाम पर घर से निकली थी. जिसके बाद वापस नहीं लौटी. दोपहर में जब लोग अपने खेत की तरफ गए तो उन्होंने कुएं में शवों को देखा. इसकी जानकारी फूलदेव को दी. जिसने देखने के बाद पहचान की.
Next Story