झारखंड
शराब घोटाला: निलंबित IAS विनायक और गजेंद्र सिंह कोर्ट में पेश
Ashish verma
31 May 2025 8:02 PM IST

x
IAS विनायक और गजेंद्र सिंह कोर्ट में पेश
Ranchi.रांची। शराब घोटाला मामले में रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद निलंबित आईएएस विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त गजेंद्र सिंह को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसीबी ने दोनों को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया है। विनय कुमार चौबे बीमार हैं। उनका इलाज अभी जेल के अस्पताल में होगा। फिर मेडिकल बोर्ड बैठेगा। अगर बोर्ड रिम्स में इलाज की अनुशंसा करता है, तो कोर्ट से अनुमति लेकर उन्हें फिर से रिम्स में भर्ती कराया जाएगा।
कोर्ट ने एसीबी को उनसे सिर्फ दो दिन पूछताछ करने की अनुमति दी थी। उन्हें शनिवार की सुबह एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाना था। कोर्ट के इस आदेश के अनुपालन में एसीबी ने दोनों को शनिवार की सुबह कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारशराब घोटालानिलंबितIASविनायकगजेंद्र सिंहकोर्ट पेशLiquor scamsuspendedVinayakGajendra Singhpresented in court
Next Story





