
x
Latehar लातेहार : जंगली भैंसे (बाइसन) के हमले में एक महिला धरमी देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसका इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना गुरूवार की देर शाम की है. वह महिला पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र के पलामू किला रोड में असुर बांध के समीप बकरियां चला रही थी. इसी दौरान बाइसन ने उस पर हमला कर दिया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गयी. आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बाइसन को वहां से भगाया. तब तक उसका चेहरा लहुलुहान हो गयी थी. ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया. घायल महिला पलामू के सतबरवा थाना के रबदा गांव की रहने वाली है. पलामू किला बिट के प्रभारी वनपाल राज कुमार ने बताया कि उक्त महिला को तत्काल इलाज के लिए 30 हजार रूपये उपलब्ध कराये गये हैं.
TagsLatehar जंगली भैंसेहमले महिला घायलLatehar wild buffalo attackwoman injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





