झारखंड

Latehar: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Tara Tandi
18 April 2025 6:38 PM IST
Latehar: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
x
Latehar लातेहार : सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर में चतरा-बालूमाथ मुख्य पथ पर बारियातू थाना क्षेत्र के नचना ग्राम के समीप हुई. जहां मौके पर ही युवक की मौत हो गयी.
मृतक की पहचान बालूभाग, बारियातू के कुसुम टोला निवासी सकेंद्र भुईयां (28) पिता जुगु भुईयां के रूप मे की गयी है. जानकारी के अनुसार वह अपने किसी‍ रिश्तेदार के घर बारियातू गया था. वहां से लौटने के क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकरायी.
इससे घटना स्‍थल पर ही उसकी मौत हो गयी. स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना बारियातू थाना को दी. थाना पुलिस पहुंच का शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्‍पताल भेज दिया. परिजनों को पुलिस के द्वारा सूचना दे दी गयी है.
Next Story