
x
Latehar लातेहार: पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में केचकी चेक नाका के समीप 32 भैंसों से लदे एक कंटेनर को जब्त कर थाना लाया गया. थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवाडीह प्रखंड के पोखरी कला के अखरा से 32 भेंसों से लदे कंटेनर को ले जाया जा रहा है. जिस पर कार्रवाई करते हुए केचकी चेक नाका के समीप कंटेनर को पकड़ा गया. पूछताछ में पता चला कि यह कंटेनर बरवाडीह प्रखंड के अखरा से बिहार के बारुण ले जाया जा रहा था. सभी भैंसों को सुरक्षित थाना परिसर में रखा गया है. बरवाडीह थाने की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
TagsLatehar पुलिस32 भैंसोंलदे कंटेनर जब्तLatehar police seized 32 buffaloes loaded with containersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





