
x
Latehar लातेहार : क्षत्रपति मुंडा रोज की तरह मंगलवार को भी मजदूरी करने निकला था. लेकिन रास्ते में ही एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया. इसमें वह घायल हो गया. महुआडांड़ प्रखंड के गड़बुढ़नी पंचायत के करकट ग्राम निवासी क्षत्रपति मुंडा (35) पिता सुखदेव मुंडा अपने घर से पडामबर काम करने जा रह था. इसी वक्त रास्ते के एक जंगल में एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया. इसमें वह घायल हो गया.
आसपास के ग्रामीणों के मदद से उसे महुआडांड़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ अमित खलखो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी गंभीर हालात को देखते हुए प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. वन विभाग के कर्मी ने मौके में पहुंच कर मुआवजा की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वनपाल कुंवर गंझू ने बताया कि शीघ्र ही प्रक्रिया के तहत उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा.
TagsLatehar जंगली भालूहमले मजदूर घायलLatehar wild bear attackworker injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





