झारखंड
Latehar : झामुमो नेता ने कल्पना सोरेन से मिलकर दी जीत की बधाई
Tara Tandi
14 Jun 2024 4:12 PM IST

x
Balumath बालूमाथ : झारखंड मुक्ति मोर्चा के लातेहार जिला संयुक्त सचिव मो. इमरान ने गांडेय विधानसभा के उप चुनाव में जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है. झामुमो नेता ने इस जीत के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के द्वारा जीते गए पांच सीटों के लिए भी कल्पना सोरेन को बधाई दी. उन्होंने स्टार प्रचारक के रूप में कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा की गई जी तोड़ मेहनत को इस जीत का श्रेय देते हुए विधानसभा चुनाव में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताते हुए अभी से तैयारी में लग जाने का आग्रह भी किया. गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा की पांच सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया.
TagsLatehar झामुमो नेताकल्पना सोरेनमिलकर दी जीत बधाईLatehar JMM leaderKalpana Sorencongratulated him for the victoryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





