
x
रांची Ranchi : 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में चार्जशीटेड आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह Vinod Singh की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी. पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी. मामले में विनोद सिंह को ईडी ने चार्जशीटेड आरोपी बनाया है. ईडी की दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेकर समन जारी किया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए विनोद सिंह ने 15 अप्रैल को कोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाया है.
बता दें कि मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 11 आरोपी जेल में बंद है. विनोद सिंह के ठिकाने पर 3 जनवरी को ईडी ED ने छापेमारी की थी. ईडी की जांच में 8.86 एकड़ जमीन पर बैंक्विट हॉल बनाए जाने की तैयारी का खुलासा हुआ था. बैंक्विट हॉल का नक्शा बिनोद सिंह ने तैयार किया था.
Tagsजमीन फर्जीवाड़ा मामलाचार्जशीटेड आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंहजमानत याचिकासुनवाईझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारLand fraud casechargesheeted accused architect Vinod Singhbail pleahearingJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





