झारखंड
Koderma: कुएं में दम घुटने से दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Tara Tandi
9 May 2025 1:17 PM IST

x
Koderma कोडरमा : कुएं में दम घुटने से दो युवकों की मौत हो गयी. यह घटना जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के पूर्णानगर गांव में हुई है. जहां गुरुवार की रात कुएं में गिरे डीजल पंप को निकालने गये दो युवकों की मौत हो गयी.
मृतकों की पहचान बहादुर राणा (30) और सुरेंद्र साव (32) के रूप में हुई है. वहीं दोनों को बाहर निकालने के दौरान कारू राणा बीमार हो गये, उनका इलाज चल रहा है.
आशंका जतायी जा रही है कि डीजल रिसाव से बने गैस से दम घुटने से दोनों युवकों की मौत हुई है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक खेत में सिंचाई में इस्तेमाल होने वाले डीजल पंप को निकालने के लिए रस्सी के सहारे 35 फीट गहरे कुएं से उतरे थे. लेकिन जब काफी देर हो जाने के बाद भी दोनों बाहर नहीं आये तो आसपास के लोगों कुएं के पास जाकर देखे तो पाया कि दोनों युवक बेहोश हैं.
उन्हें बचाने के लिए चार अन्य लोग कुएं में उतरे. लेकिन उन्होंने भी तुरंत बाहर निकालने का इशारा किया. बाहर आने के बाद उन्होंने बताया कि कुएं में कमर तक पानी है और डीजल रिसाव से गैस बन गयी है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
TagsKoderma कुएं दम घुटनेदो युवकों मौतएक हालत गंभीरKoderma well suffocatestwo youths dieone in critical conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





