झारखंड

कोडरमा : आरपीएफ ने दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Sarita
14 Oct 2022 11:48 AM IST
Koderma: RPF arrested two absconding warranties and sent them to jail
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

आरपीएफ की टास्क टीम ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आरपीएफ की टास्क टीम ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी अनुसार, बिहार के गया निवासी अभियुक्त मनीष कुमार (35) पिता दुर्गा साह पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था. आरपीएफ की टीम ने गया पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया. दूसरा अभियुक्त गया जिले के फतेहपुर निवासी ब्रह्मदेव यादव (55) पिता पांचू यादव पिछले 28 वर्षों से फरार चल रहा था. उसे भी उसके घर से गिरफ्तार कर लाया गया. दोनों को जेल भेज दिया गया है.

Next Story