झारखंड
Khunti: नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, रेप के बाद मर्डर की आशंका
Tara Tandi
12 April 2025 12:11 PM IST

x
Khunti खूंटी : जिले के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित लोधमा पंचयात के मुरहू पार टांड़ में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी गयी. इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती के शव को जलाने का भी प्रयास किया है.
यह घटना जिले के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित लोधमा पंचयात के मुरहू पार टांड़ की है. जहां शनिवार को एक खेत में बने कुंबा में एक अज्ञात युवती का शव मिला है. युवती नग्न अवस्था में थी और उसका चेहरा बुरी तरह जला हुआ था, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है.
घटना की सूचना के मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस युवती की पहचान और मामले की जांच में जुटी है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुंबा में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर बेरहमी से गला रेत कर युवती की हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए युवती का चेहरा जला दिया गया.
TagsKhunti नग्न अवस्थामिला युवती शवरेप बाद मर्डर आशंकाKhunti: Dead body of a girl found nakedsuspicion of murder after rapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





