झारखंड

आज गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करेंगी कल्पना सोरेन

Renuka Sahu
29 April 2024 5:29 AM GMT
आज गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करेंगी कल्पना सोरेन
x
गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन आज (29 अप्रैल) को नामांकन पर्चा भरेंगी.

रांची : गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन आज (29 अप्रैल) को नामांकन पर्चा भरेंगी. नामांकन दाखिल किये जाने के उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. नामांकन के बाद पेपरवाटाड मैदान में चुनावी जनसभा होगी. चुनावी सभा को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित अन्य नेता संबोधित करेंगे.

बता दें कि झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट से निर्वाचित विधायक डॉ. सरफराज अहमद के त्यागपत्र के बाद 31 दिसंबर 2023 से यह सीट रिक्त है. अब निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद के हस्ताक्षर से निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
ससुर दिशोम गुरू शिबू सोरेन और सास रुपी सोरेन ने दिया आशीर्वाद
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के एक दिन पहले यानी कि 28 अप्रैल को कल्पना सोरेन ने अपने ससुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से मुलाकात करने हुए उनका आशीर्वाद लिया.


Next Story