झारखंड

JPSC सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू 10 जून से, सरकार को मिलेंगे 342 अधिकारी

Ashish verma
22 May 2025 10:56 PM IST
JPSC सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू 10 जून से, सरकार को मिलेंगे 342 अधिकारी
x
JPSC सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू

Ranchi.रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद साक्षात्कार का कार्यक्रम भी तय कर दिया है। साक्षात्कार 10 जून से 23 जून तक आयोग कार्यालय में होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को सुबह 9.30 बजे तक आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।इसके पहले साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 9 जून से 22 जून तक होगा। अभ्यर्थी प्रमाण पत्रों के सत्यापन और साक्षात्कार में शामिल होने के लिए 24 मई से आयोग की वेबसाइट से अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।यह अभ्यर्थियों को डाक से नहीं भेजा जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की तिथि, साक्षात्कार की तिथि और स्वास्थ्य जांच की तिथि अंकित होगी।

यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश इसे वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर पाता है तो वह 9 जून से पहले कार्यालय अवधि में आयोग के पूछताछ काउंटर पर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ आवेदन कर इसे प्राप्त कर सकता है।आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा में 864 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। इसका रिजल्ट मुख्य परीक्षा आयोजित होने के 11 महीने बाद जारी किया गया। जुलाई में राज्य सरकार को मिलेंगे 342 अधिकारी जेपीएससी 23 जून तक सभी अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर लेगा। इसके बाद जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के प्रथम सप्ताह में अंतिम रिजल्ट जारी किया जा सकता है। आयोग से अनुशंसा मिलने के बाद कार्मिक विभाग एक बार फिर अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच करेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस तरह जुलाई माह में राज्य सरकार को विभिन्न सेवाओं में 342 अधिकारी मिल जायेंगे।


Next Story