झारखंड
Ranchi: रेलवे आधुनिकीकरण में केंद्र सरकार का बड़ा योगदान : राज्यपाल
Tara Tandi
22 May 2025 8:11 PM IST

x
Ranchi रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकसित स्टेशनों के उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपने विचार व्यक्त किए.
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है. ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत विकसित हो रहे स्टेशन न केवल आधारभूत संरचनाओं का विस्तार हैं, बल्कि यह नए भारत की सशक्त तस्वीर और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
झारखंड में रेलवे विकास : राज्यपाल ने बताया कि झारखंड के तीन प्रमुख स्टेशन – राजमहल, शंकरपुर और गोविंदपुर रोड-अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर यात्रियों को सुविधा का अनुभव कराएंगे. झारखंड राज्य में 53,597 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं.
अमृत भारत स्टेशन योजना का प्रभाव : राज्यपाल ने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत कई स्टेशनों को विश्व स्तरीय स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, जो राज्य के पर्यटन, व्यापार, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में दूरगामी प्रभाव डालेगा। इन स्टेशनों का विकास दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, महिला यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता, डिजिटलीकरण और हरित ऊर्जा के मानकों के अनुरूप किया गया है.
आर्थिक प्रगति का आधार : राज्यपाल ने कहा कि झारखंड जैसे खनिज-समृद्ध राज्य के लिए एक मजबूत रेलवे नेटवर्क राज्य की आर्थिक प्रगति का आधार है. इन स्टेशनों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की देशव्यापी पहुंच और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे.
सफल परियोजना के लिए बधाई : राज्यपाल ने रेलवे मंत्रालय, इंजीनियरों, कर्मचारियों और स्थानीय प्रशासन को सफल परियोजना के लिए बधाई दी और आह्वान किया कि सभी मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करें
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





