
x
Jharkhnad झारखंड: सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड स्थित दानगद्दी पर्यटन स्थल पर पिकनिक के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में डूबने से संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल, ठेठईटांगर के आठवीं कक्षा के छात्र अभिषेक कुमार सिंह के लापता होने की सूचना है।जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने स्कूल के दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने दानगद्दी आया था। इसी दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा, जहां गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। घटना के बाद से छात्र का कोई पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की टीम ने नदी और आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र का पता नहीं चल सका था।
घटना की सूचना पर ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज और विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। सिमडेगा के उपायुक्त (डीसी) ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एनडीआरएफ की टीम से संपर्क किया है। प्रशासन के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम आज सिमडेगा पहुंचेगी, जिसके बाद नदी में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाकर छात्र की तलाश की जाएगी।
TagsJharkhnadछात्रनदीडूबातलाशstudentriverdrownedsearchingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





