झारखंड

Jharkhand: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

Sarita
29 May 2025 8:47 AM IST
Jharkhand: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
x
Jharkhand झारखंड: पांड्राशाली ओपी के उंचुड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय बुदन सिंह बानरा उर्फ ​​छोटा सामी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे उंचुड़ी के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण रेलवे ट्रैक के पास जमा हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई|
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई. परिजनों ने बताया कि मृतक जलाऊ लकड़ी लाने जंगल की ओर जा रहा था. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई|
Next Story