झारखंड

Jharkhand:ससुराल आए युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

Sarita
2 March 2026 1:00 PM IST
Jharkhand:ससुराल आए युवक की बेरहमी से हत्या,  इलाके में सनसनी
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार गांव में ससुराल आए एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव कोयल नदी के पास निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो नावाबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया।
जानकारी के अनुसार, योगेंद्र सिंह की शादी दो साल पहले चेडाबार गांव में हुई थी। वे अपनी पत्नी को इंटर की परीक्षा दिलाने के लिए ससुराल आए थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।शनिवार दोपहर बाद परिजनों ने चैनपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में कोयल नदी के पास उनका शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Next Story