
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि विजय तिर्की चांदिल थाना क्षेत्र के चिलगु में मुर्गों की लड़ाई देखने गया था, तभी वहां पहले से इंतजार कर रहे हथियारबंद लोगों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी के मुताबिक, विजय आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने विजय को कई गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी के अनुसार, विजय की व्यक्तिगत दुश्मनी या गैंगवार के कारण हत्या किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली है। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।''
TagsJharkhandयुवकगोलियोंभूनाJharkhandyoung manbulletsshot dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





