
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू में दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बनने जा रहा है. मंदिर निर्माण के लिए 14 मई को धूमधाम से भूमि पूजन अनुष्ठान किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. जानकारी के मुताबिक पलामू के बरही धाम में यह मंदिर बनेगा. यह भव्य मंदिर 551 फीट ऊंचा होगा. यह दुनिया का अब तक का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर होगा. इसके अलावा परिसर में 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर भी बनाया जाएगा. इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि दाताओं के सहयोग से 5 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित की गई है|
इस मंदिर का निर्माण कार्य शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है. मंदिर निर्माण के पीछे भी एक कहानी है. दरअसल, मई 2022 में बरही धाम में हनुमान जी की 105 फीट ऊंची प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान महायज्ञ के दौरान खुदाई में मां दुर्गा की अष्टधातु की प्रतिमा मिली थी. खुदाई में 2 सांप भी निकले जो पल भर में गायब हो गए। हजारों श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत घटना को देखा और तभी यह निर्णय लिया गया कि यहां मां दुर्गा का भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
TagsJharkhandऊंचादुर्गा मंदिरतैयारियां JharkhandtallDurga templepreparationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





