
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन लोगों की बेरहमी से जान ले रहे है। अब ताजा मामला गढ़वा से आया है जहां हाथी ने एक 60 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। इन घटनाओं ने लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना चिनियां थाना क्षेत्र के अंर्तगत बेता पंचायत के सिदे गांव की है। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय महिला जीरवा देवी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जीरवा देवी देर शाम बकरी चरा कर घर लौट रही थी तभी रास्ते में हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने बेरहमी के साथ जीरवा देवी को पैरों के साथ रौंद -रौंद कर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम व हाथी दल रात भी मौके पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात चिनियां वन कार्यालय लाया गया। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर और भय का माहौल है।
TagsJharkhandमहिलाहाथीकुचलामौतJharkhandwomanelephanttrampleddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





