झारखंड

Jharkhand: डायरिया से महिला की मौत, 20 ग्रामीण इलाजरत

Sarita
25 Aug 2025 8:30 AM IST
Jharkhand:  डायरिया से महिला की मौत, 20 ग्रामीण इलाजरत
x
Jharkhand झारखंड: पूर्वी टुंडी प्रखंड के कई इलाकों में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को भोगता टोला निवासी बुंदिया भोक्ता (65 वर्ष) की एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई नए मरीज मिले। इससे पहले भी एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इधर, रविवार को लटानी पंचायत के सिंगरायडीह, रघुनाथपुर पंचायत के घोषालडीह, भोगता टोला और गोपीनाथडीह में डायरिया के नए मरीज मिले।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार घोषालडीह गांव में दो और सिंगरायडीह गांव में चार नए मरीज मिले। बीमारी की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार सुबह करीब सात बजे स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रभारी डॉ. विकास राणा के नेतृत्व में सिंगरायडीह गांव पहुंची। डॉ. विकास राणा ने गांव की आशा के साथ विभिन्न घरों में पीड़ित मरीजों की जांच की। आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के बाद सभी को अस्पताल भेजा गया। इधर, दूसरे दिन भी सिविल सर्जन टुंडी पहुंचे और इलाज व व्यवस्था की निगरानी की। ज्ञात हो कि नए मरीज मिलने से प्रखंड में डायरिया के मरीजों की संख्या 20 के पार हो गई है।
रविवार को घोषालडीह गांव के भोगता टोला निवासी बुंदिया भोक्ता के डायरिया से पीड़ित होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे। गांव तक पहुंचने के लिए वाहन का रास्ता न होने के कारण सभी पैदल ही पहुंचे। तब तक बुंदिया भोक्ता की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। बिना देर किए टीम ने उन्हें खाट पर लादकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसी तरह विभिन्न गांवों तक पहुंचने के लिए वाहन का रास्ता न होने पर मरीजों को पहले एंबुलेंस और फिर खाट के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Next Story